ad

खून चूसने वाले जीव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खून चूसने वाले जीव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 3 मार्च 2009

खून चूसने वाले जीव

हमारे यहां भारतवर्ष में शासन तंत्र की समस्त प्रक्रिया को राजनीति (politics)के नाम से संबोधित किया जाता है। किन्तु क्या आप लोग जानते हैं कि इस politics  शब्द का वास्तविक अर्थ क्या है?  शायद आप लोगों को इस बारे में जानकारी हो,किन्तु मुझे तो आज ही अचानक  इस बारे में पता चला तो सोचा आप लोगों के साथ इस जानकारी को सांझा करता चलूं।

politics जो कि वास्तव में लैटिन भाषा का शब्द है.जिसमें poli का अर्थ होता है (many) "अनेक" तथा tics शब्द का अर्थ  है(blood sucking creatures) " खून चूसने वाले जीव"। अर्थात जिस प्रक्रिया में बहुत सारे खून चूसने वाले जीव सम्मिलित हों उसे politics  कहा जाता है।

भई,मैंने तो आज से सौगंध ले ली कि मै अब कभी किसी राजनीति दल या किसी नेता के प्रति ,अपने मन में किसी प्रकार की कोई बुरी भावना नहीं रखूंगा। अब जब प्रकृ्ति ने बेचारे इन जीवों की रचना ही खून चूसने के लिए की है तो फिर उनका इस में क्या दोष?
www.hamarivani.com
रफ़्तार